ऑस्ट्रेलियाई कंपनी का अधिग्रहण करेगी एचसीएल टेक्नोलॉजीज

By: एजेंसियां — नई दिल्ली Sep 21st, 2020 2:54 pm

नई दिल्ली — सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख स्वदेशी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज इसी क्षेत्र की ऑस्ट्रेलियाई कंपनी डीडब्ल्यूएस लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी। डीडब्ल्यूएस ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कारोबार करती है। मेलबर्न, सिडनी, एडिलेड, ब्रिस्बेन और कैनबेरा में उसके कार्यालय है। वित्त वर्ष 2019-20 में डीडब्ल्यूएस समूह का राजस्व 16.79 करोड़ डालर रहा था।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष माइकल होर्टन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में विस्तार को लेकर हम उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज और डीडब्ल्यूएस की संयुक्त शक्ति से हमारे क्लाइंटों को बेहतर सेवा दे पाएंगे। एचसीएल 20 साल से इस क्षेत्र में निवेश कर रहा है।

अधिग्रहण सौदा इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। दोनों कंपनियों की संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

चेन्नई सर्राफा के शुरुआती भाव
चेन्नई — चेन्नई सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के खुले भाव इस प्रकार रहे…
कीमत (रुपए में)
सोना प्रति ग्राम (22 कैरेट) ——4,934
चांदी जेवराती प्रति ग्राम ——— 70.00

प्रमुख मुद्राओं में तेजी
मुंबई — प्रमुख विदेशी मुद्राओं की रुपए में खरीद दर आज थॉमस कुक द्वारा जारी….

मुद्रा …………………….(रुपए में) क्रय——-विक्रय

अमरीकी डालर………………66.77———–77.42

स्टर्लिंग पाउंड………………..86.52———–100.33

यूरो……………………………79.23———–91.89

ऑस्ट्रेलियाई डालर …………48.88———–56.56

हांगकांग डालर………………08.61———–10.20

स्विस फ्रैंक……………………73.39———–86.21

जापानी येन (प्रति सैकड़ा)…63.99———–74.22

सिंगापुर डालर ………………49.27———–58.37

चीनी युआन………………….07.68———–12.46

कनाडियन डालर ……………50.68———–59.01


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App