बच्चों को बुद्धिमान बनाने के टिप्स

By: Sep 12th, 2020 12:18 am

बच्चों के मानसिक विकास में माता-पिता और घर के माहौल का अहम रोल होता है। जिस प्रकार बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उनका काफी ध्यान रखा जाता है उसी प्रकार मानसिक विकास के लिए भी बच्चों को एक अच्छा माहौल और आपके प्यार और दुलार की जरूरत होती है।

आजकल बढ़ती प्रतिस्पर्धा की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को शार्प माइंडेड होना बहुत जरूरी है। उन्हें वो सब कुछ पता होना चाहिए, जो उनके लिए जानना जरूरी है। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा बुद्धिमान बने और पढ़ाई में आगे निकले, लेकिन क्या आप जानते हैं बच्चों को बुद्धिमान बनाना आपके हाथ में है। जी हां, अगर बच्चों को एक खुशनुमा माहौल दिया जाए, खाने में पौष्टिक आहार दिए जाएं, तो बच्चों को बुद्धिमान बनाना आसान हो जाता है। जानें बच्चों का दिमाग तेज करने के उपाय।

दिमागी खेल के फायदे

बच्चों के दिमागी विकास और उन्हें बुद्धिमान बनाने के लिए जरूरी है कि बच्चों के साथ छोटे-छोटे दिमागी खेल खेलें जाएं। पहले उन्हें विस्तार से खेल का तरीका बताएं फिर उनके साथ बच्चा बनकर ही खेलें और गलती

होने पर उन्हें अवश्य बताएं। जिससे वे उस गलती को दोबारा करने से बचेंगे। ऐसे खेल की मदद से उनका दिमाग  तो तेज होगा ही साथ ही उन्हें मजा भी आएगा।

प्यार व दुलार

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक जो महिलाएं अपने नवजात को ज्यादा प्यार व दुलार देती हैं। उनके बच्चों के दिमाग के हिप्पोकेंपस क्षेत्र में ज्यादा नर्व कोशिकाएं बनती हैं जिससे बच्चे का दिमाग तेज होता है। मां से लगाव होने पर बच्चों के दिमागी विकास पर काफी असर होता है।

पौष्टिक आहार

बच्चों के दिमागी विकास के लिए उन्हें पौष्टिक आहार की बहुत जरूरत होती है। बच्चों को खाने में हरी सब्जियां, फल, दूध, मेवे, अंडे आदि जैसे खाद्य पदार्थ दें। बच्चों को जंक फूड का सेवन कम से कम कराएं। हर रोज सुबह बच्चों को  भीगे हुए बादाम की दो-तीन गिरियां खाने को दें। इससे उनकी याददाश्त भी तेज होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App