बैजनाथ-पपरोला में त्रिलोक कपूर का वेलकम

By: कार्यालय संवाददाता- बैजनाथ Sep 28th, 2020 12:28 am

कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, फटाहर पहुंचने पर भी लोगों ने पलकों पर बिठाए वूल फेडरेशन के अध्यक्ष

बैजनाथ-वूल फेडरेशन अध्यक्ष बनने के उपरांत पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे त्रिलोक कपूर का  बैजनाथ, पपरोला और अपने घर फटाहर में भव्य स्वागत किया गया। बैजनाथ के चौबीन चौक पर उनके चाहने वालों ने पटाखे चला कर वेलकम किया। मजेदार बात तो यह रही कि रविवार को भाजपा के वह चेहरे भी नजर आए, जिन्होंने वर्षों से भाजपा की एक सच्चे सेवक की तरह सेवा की, मगर न जाने क्या कारण रहे होंगे कि अब वह न तो भाजपा की बैठकों में नजर आते हैं न ही भाजपा के कार्यक्रमों में ।

 वह सभी लगता है कि अनदेखी के चलते आज कल आज्ञात वास में चले गए है।  पपरोला में पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन विज, मनोज महाजन, जीडी मेहता, गोपाल व पूर्व बीडीसी अध्यक्ष अशोक नंदा सहित दर्जनों वरिष्ठ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बाद में त्रिलोक कपूर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष चमन लाल ग्रोवर से भी मिले। जैसे ही शनिवार को त्रिलोक कपूर ने बैजनाथ के कुछ लोगों को सूचित किया कि वह घर आ रहे हैं, तो रविवार सुबह ही कई लोग अपनी गाडि़यां लेकर उनके कार्यालय पालमपुर स्थित वूल फेडरेशन में पहुंच गए।  उन्होंने अपने गांव फटाहर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कई विकास के मुद्दों पर जनता को संबोधित किया। स्थानीय विधायक मुलखराज प्रेमी द्वारा उठाए गए होली-उतराला रोड पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे को पूरी गंभीरता के साथ अपनी कोर कमेटी में मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे और उनका प्रयास रहेगा कि अगले आने वाले साल में जब हम पहुंचे हैं, तो होली उतरौला रोड का काम शुरू हो।  वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने लोगों की कई समस्याओं को मौके पर ही निपटाया। फटाहर पंचायत  के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें अवगत करवाया गया एकि जून महीने से करर्नाथू से बैजनाथ चलने वाली बस बंद है, जिससे लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। समस्या को सुनते ही उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए और जनता को अवगत करवाया कि सोमवार से ही यह बस सुचारू रूप से चल पड़ेगी। इससे पहले बैजनाथ के विधायक मुल्क राज प्रेमी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बैजनाथ क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चले हुए हैं और लगातार चलते रहेंगे।

उन्होंने होली-उतराला मार्ग पर चर्चा करते हुए कहा कि वह और भरमौर के विधायक जियालाल इस बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा कर चुके हैं।  वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर  भी अपना सहयोग दें तो इस रोड को बनाने में हम सफल हो सकते हैं। इस मौके पर बैजनाथ भाजपा मंडल के अध्यक्ष भीखम कपूर, महामंत्री वीरेंद्र राणा, स्थानीय प्रधान गीता देवी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष  अरविंद कुमार, मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष चमन कपूर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष  अशोक नंदा, पूर्व बीडीसी सदस्य एवं मंडल सचिव  भावना देवी, गद्दी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह व सुरेंद्र कपूर आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App