पहाड़ों में ठंडी हवाएं, मैदानों का चढ़ा पारा, प्रदेश में 30 सितंबर तक खिली रहेगी धूप, सताएगी गर्मी

By: कार्यालय संवाददाता — शिमला Sep 25th, 2020 12:07 am

हिमाचल प्रदेश के मौसम में करवट का क्रम जारी है। गुरुवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में दोपहर बाद बादलों के घिरने के साथ ठंडी हवा चली, जबकि मैदानी इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट आई है। मैदानी इलाकों के तापमान में उछाल रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 30 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।

इस दौरान अनेक स्थानों में मौसम साफ बना रहेगा, जिससे तापमान में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के  अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही, जिससे मैदानी स्थानों के तापमान में दो डिग्री तक का उछाल दर्ज किया गया है, जबकि पहाड़ों पर दोपहर बाद शीतलहर के प्रवाह से तापमान में गिरावट आंकी गई है। बिलासपुर, धर्मशाला, सोलन और हमीरपुर के अधिकतम तापमान में पहले के मुकाबले उछाल दर्ज किया गया है।

हमीरपुर के अधिकतम तापमान दो डिग्री का उछाल आंका गया है। बिलासपुर में एक डिग्री तक पारा चढ़ा है। इसके अलावा समूचे प्रदेश के तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट आंकी गई है। डलहौजी, सुंदरनगर, भुंतर और ऊना के तापामन में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। बीते 24 घटों के दौरान पालमपुर में सबसे ज्यादा 17 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा नाहन में दस, मंडी में चार मिलीमीटर बारिश हुई है, जिससे न्यूनमत तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

कहां, कितना तापमान

अधिकतम न्यूनतम

शिमला    23.1       16.1

सुंदरनगर  31.8       20.9

भुंतर       32.4       19.9

कल्पा     25.7       10.6

धर्मशाला  27.4       17.0

ऊना       36.8       22.6

सोलन     30.2       18.0

नाहन      26.4       21.7

केलांग     23.1       8.3

कांगड़ा    31.8       21.4

बिलासपुर 34.5       26.0

हमीरपुर   34.0       25.8

चंबा       31.4       19.9


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App