कोरोना का बड़ा हमला… 25 नए केस

ऊना में लगातार बढ़ रहे मामलों से लोगों में खौफ; अब तक दस की मौत, सैंपल लेने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

नगर संवाददाता। ऊना-सरकार ने बेशक प्रवेश की सीमाओं व स्कूलों को खोल दिया है, लेकिन कोरोना वायरस अभी भी अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। जिला ऊना में रोजाना कोरोना वायरस की सुनामी तीव्र होती दिख रही है। आए दिन आ रहे कोरोना पॉजिटिव केस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंताए लगातार बढ़ाएं हुए हैं। सोमवार को भी जिला ऊना से 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिनमें 24 लोग रैपिड एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। बताते चले कि रविवार को कोविड जांच को भेजे सैंपल्स में से 11 पॉजिटिव और 115 सैंपल नेगेटिव पाए गए। उपमंडल हरोली के बढेड़ा से 29 वर्षीय युवक और उसकी 32 वर्षीय बहन, नंगल खुर्द से 70 वर्षीय महिला और बीटन से 23 वर्षीय युवक संक्त्रमित पाए गए है। अंब उपमंडल के पंजोआ लडोली से 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है।

ऊना उपमंडल के चरतगढ़ का 58 वर्षीय व्यक्ति, मैहतपुर के वार्ड 2 का 21 वर्षीय युवक, भटोली का 53 वर्षीय व्यक्ति, बरनोह की 11 वर्षीय बच्ची और बसदेहड़ा वार्ड 4 से 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 47 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव पाए गए है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1137 हो गई है। इसमें से 10 की मौत हो चुकी है। वहीं, ऊना शहर के गीता मंदिर के नजदीक का 42 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 7 की 36 वर्षीय महिला, मलाहत गांव 43 वर्षीय व्यक्ति, बसदेहड़ा वार्ड 4 का 37 वर्षीय व्यक्ति और बसदेहड़ा की 17 वर्षीय युवती, टीवी सेंटर का 36 वर्षीय कर्मी संक्रमित हुआ है। अंब उपमंडल के चुरडू का 49 वर्षीय व्यक्ति, पक्का परोह की 62 वर्षीय महिला, दलवाडी का 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट उपमंडल के पिरथीपुर की 59 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। हरोली उपमंडल के सिंगा गांव के 68 और 75 वर्षीय व्यक्ति, पंजावर के 39 और 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए है।  वहीं, सीएमओ डा. रमन शर्मा ने बताया कि सोमवार को 25 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।