धर्मशाला में मिशन-2022 का प्लान, जनजातीय मोर्चा ने तैयार की बूथ स्तर तक जाने की योजना

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो — धर्मशाला   Sep 19th, 2020 12:06 am

प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा को भाजपा ने पार्टी की ढाल बनाने के लिए शुक्रवार को धर्मशाला के सर्किट हाउस में मंथन किया। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और प्रदेश अध्यक्ष जवाहरलाल शर्मा ने प्रदेश भर के पदाधिकारियों को टिप्स दिए। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिलों के अध्यक्ष व महामंत्री भी उपस्थित रहे। मिशन 2022 के लिए जनजातीय मोर्चा ने धर्मशाला में बूथ स्तर तक जाने की योजना तैयार की। इस बैठक में जिला, मंडल से बूथ स्तर तक प्रभारियों की नियुक्ति करने का भी प्लान तैयार किया गया।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल ने बताया कि 5 से 15 अक्तूबर तक जनजातीय बूथ चिन्हित कर प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के 73 मंडलों के 1922 ग्राम केंद्रों के 7792 स्थानों पर मोर्चा के कार्यकर्ता खड़े किए जाएंगे। जवाहर लाल ने बताया कि पांच अक्तूबर तक सभी जिला प्रभारियों मंडल प्रभारियों ग्राम केंद्र प्रभारियों का अपने-अपने केंद्रों पर प्रवास एवं बैठकें की जाएंगी। पहली नवंबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश भर में हर बूथ पर 10 जनजाति कार्यकर्ता खड़े किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग, जिला एवं मंडल प्रशिक्षण वर्ग के बाद विस्तारक योजना पर भी काम किया जाएगा।

जनजातीय लोगों के लिए विशेष प्रयास

प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि नॉन ट्राइवल जिलों के जनजातीय लोगों के लिए भाजपा विशेष प्रयास कर रही है। देश में पहली वार भाजपा ने ही जनजातीय समुदाय को केंद्र की कैबिनेट में स्थान दिया। कांगड़ा के गद्दी व गुजर समुदाय को भी शांता कुमार ने ही जनजातीय का दर्जा दिलाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस समुदाय की हमेशा अपेक्षा ही की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App