धूप खिलने से चढ़ा हिमाचल का पारा; 23 तक बारिश के आसार नहीं

By: कार्यालय संवाददाता - शिमला Sep 18th, 2020 12:08 am

हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले एक डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 23 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में ओर उछाल आने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा। तेज ध्ूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक का उछाल आया है। तापमान में बढ़ोतरी आने से दिन के समय लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ी।

 ऊना का तापमान फिर से 37 डिग्री से पार हो गया है। ऊना के साथ-साथ सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में भी दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, ऊना व केलांग के अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के बिलासपुर, हमीरपुर और डलहौजी के तापमान में छोड़कर समूचे राज्य के तापमान मे उछाल रिकॉर्ड किया गया है। हमीरपुर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। बीते 24 घटों के दौरान भी प्रदेश में मानसून कमजोर दर्ज किया गया है। बैजनाथ व पालमपुर को छोड़कर राज्य में मौसम साफ बना रहा। बैजनाथ में सबसे ज्यादा 12 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, पालमपुर में चार मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 23 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में ओर उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App