एग्जिमा से आंखों को नुकसान

By: Sep 26th, 2020 12:19 am

आंखों के चारों ओर की त्वचा बहुत नाजुक और पतली होती है, जरा सी गलती से ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आंखों के आसपास सूजन और दरारें आना आंखों के एग्जिमा की निशानी होती है। इसे एटॉपिक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है। अगर इस समस्या का समय रहते इलाज नहीं करवाया जाए, तो ये समस्या बढ़ सकती है…

एग्जिमा

त्वचा की सबसे घातक बीमारी है। इससे ग्रस्त व्यक्ति लगातर खुजली और जलन से परेशान हो जाता है। कई बार तो गंभीर घाव भी हो जाते हैं, लेकिन आंखों के आसपास एग्जिमा एक गंभीर स्थिति का संकेत देता है। क्या आपने कभी आंखों के आसपास ड्राइनैस और सूजन महसूस की है। कई बार ये सूजन और ड्राइनैस आंतरिक कारणों की वजह से होती है और कई बार बाहरी कारणों की वजह से भी आंखों के नीचे लालपन और दरारे आ जाती है।

आंखों के चारों ओर की त्वचा बहुत नाजुक और पतली होती है, जरा सी गलती से ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आंखों के आसपास सूजन और दरारें आना आंखों के एग्जिमा की निशानी होती है। इसे एटॉपिक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है। अगर इस समस्या का समय रहते इलाज नहीं करवाया जाए, तो ये समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते है कि आंखों के आसपास एग्जिमा के कारण और इसके इलाज के बारे में। खुजली, सूखी त्वचा लाल, सूजने वाली त्वचा, मोटी हुई त्वचा फफोले, आंखों के नीचे दरारें दिखाई देना। आइए जानते है कुछ घरेलू उपचार के बारे में।

एलोवेरा

किसी भी त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा एक विश्वसनीय विकल्प है, जो बिना किसी एलर्जी और नुकसान के त्वचा को स्वस्थ रखने का काम करता है। एलोवेरा जैल लोगों की कई गंभीर बीमारियों को भी दूर करने में कारगर माना जाता है। ऐसे ही आंखों के एग्जिमा से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको राहत देने का काम करेगा।

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी आपको कई स्थितियों से निपटने के लिए अच्छा विकल्प है। एप्पल साइडर सिरका त्वचा की बीमारियों समेत कई स्थितियों के लिए फायदेमंद घरेलू उपाय है। सिरका अत्यधिक अम्लीय होता है। त्वचा स्वाभाविक रूप से अम्लीय है, लेकिन एग्जिमा वाले लोगों में दूसरों की तुलना में कम अम्लीय त्वचा हो सकती है। इससे त्वचा की सुरक्षा कमजोर हो सकती है। इसलिए आप सेब के सिरके को त्वचा पर रुई की मदद से लगाएं और ध्यान रहे ये आपके आंखों में न जाए।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में ऐसे खास गुण होते हैं, जो त्वचा की नमी को बढ़ाने का काम करते हैं और त्वचा से रूखेपन को दूर करते हैं। इसलिए एग्जिमा वाले लोग भी इसे बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा से सूखापन और सूजन को कम करता है। इसे आप दिन में 3 से 4 बार लगा सकते हैं। इसके अलावा धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App