फिर हो सकती है मानसून की वापसी

By: शिमला। Sep 30th, 2020 12:01 am

प्रदेश के लोगों के लिए खुशी की खबर है। अगले दो दिन तक मानसून दोबारा प्रदेश में वापसी कर सकता है। ऐसे में लोगों को हिमाचल में बढ़ रही गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

हालांकि मौसम विभाग ने 29 सितंबर से पांच अक्तूबर तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम खुश्क रहने की संभावना जताई है, जबकि तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में इन दिनों मौसम काफी खुश्क हो गया है। सुबह-शाम ज्यादा ठंड हो गई है। ऐसे में लोगों को स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर दोपहर के समय ज्यादा गर्मी हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App