Dhoni से प्रेरणा लेती हैं जम्मू-कश्मीर की महिला Football टीम की गोलकीपर अफसां आशिक

By: एजेंसियां - नई दिल्ली Sep 26th, 2020 12:06 am

जम्मू-कश्मीर की महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अफसां आशिक पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी प्रभावित हैं और वह धोनी की शांत कार्यशैली से प्रेरणा लेती हैं। अफसां आशिक ने फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के अवसर पर गुरूवार को फिट इंडिया संवाद में यह बात साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल से जुड़ी हस्तियों, फिटनेस विशेषज्ञों और अन्य लोगों के साथ बातचीत की थी।

गोलकीपर ने कहा कि प्रत्येक महिला को खुद को फिट रखना आवश्यक है, क्योंकि वह परिवार की मां और कार्यवाहक की भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि वह एम एस धोनी की शांत कार्यशैली से कैसे प्रेरित हैं और कैसे खुद को शांत और स्थिर रखने के लिए वह रोजाना सुबह ध्यान करती हैं।

श्री मोदी ने जब यह पूछा कि जम्मू-कश्मीर के लोग किस तरह से विषम मौसम की स्थिति के बावजूद खुद को फिट रखते हैं, अफसां ने बताया कि वे कैसे चढ़ाई करते हैं और इससे कैसे उनके फिटनेस स्तर में सुधार आता है। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग अधिक ऊंचाई पर रहते हैं और उनके फेफड़ों में श्वांस लेने की क्षमता अधिक होती है और किसी भी जगह शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने पर उन्हें सांस लेने में कोई समस्या नहीं होती है। अफसां ने इस बारे में भी बात की कि कैसे उसे गोलकीपर के रूप में मानसिक रूप से मज़बूत और शारीरिक रूप से लचीला होना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App