प्रदेश में थोड़ी सी बारिश से बड़ी राहत; तीन डिग्री तक लुढ़का तापमान

By: कार्यालय संवाददाता - शिमला Sep 24th, 2020 12:06 am

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट लेते ही तापमान में फिर से गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में दोपहर बाद ठंडी हवा चली, जिससे अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों ने पड़ रही गर्मी से कुछ हद तक की राहत ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 29 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा, मगर दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे।

 इस दौरान शिमला सहित अन्य मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। नाहन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा कांगड़ा में दो, क ल्पा, धर्मशाला, सोलन, बिलासपुर और चंबा के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 29 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में और उछाल आएगा।

कहां, कितना तापमान

शहर  अधिकतम    न्यूनतम

शिमला    24.2       16.6

सुंदरनगर  32.7       20.4

भुंतर       33.4       19.4

कल्पा     25.2       11.0

धर्मशाला  27.2       17.6

ऊना       37.2       23.0

सोलन     30.0       18.8

नाहन      27.0       24.4

केलांग     23.0       8.5

बिलासपुर 33.0       24.5

हमीरपुर   32.8       24.3

चंबा       31.4       20.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App