Happy Birthday Manmohan Singh… इन्होंने दी शुभकामनाएं

By: एजेंसियां — नई दिल्ली Sep 26th, 2020 11:34 am

नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे डा. सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। वह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। श्री मोदी ने डा. सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि डा. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

शिवराज ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
भोपाल — मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, शुभकामनाएं।

मनमोहन की ईमानदारी, शालीनता और समर्पण सबके लिए प्रेरणास्रोत
नई दिल्ली — कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शनिवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा उनकी ईमानदारी,शालीनता और समर्पण हम सबके लिये प्रेरणास्रोत है। देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे डा. सिंह का आज 88 वां जन्मदिन है। वह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि देश डा. सिंह जैसे गंभीर प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और आने वाला साल खुशनुमा हो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App