हिमाचल में पटरी पर लौटने लगा कारोबार, बार्डर खुलते ही बदलने लगे हालात

By: कार्यालय संवाददाता, शिमला Sep 19th, 2020 5:22 pm

कार्यालय संवाददाता, शिमला
हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार पट्टरी पर लौटने लगा है। छह माह के लम्बें अतंराल के बाद प्रदेश की सैरगाहें वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार दिखी। पर्यटकों के आने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है। बीते वीकेंड पर भी सैलानी प्रदेश की सैरगाहों में पहुचे थे। मगर बीते दिनों के दौरान पर्यटकों की सख्यां कम ही आंकी गई थी। इस वीकेंड पर काफी सख्यां में सैलानियों के आने से पर्यटन कारोबार में भी बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। वीकेंड पर कारोबार की बात की जाए तो इसमें बीते दिनों के मुकाबले 25 से 30 फीसदी तक की बढोतरी दर्ज की गई है।

राजधानी शिमला के रिज, माल रोड सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर सैलानियों को सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते हुए देखा गया है। शिमला में वीकेंड सैलिब्रेशन के लिए सैलानियों की आमद बीते शुक्रवार शाम के समय भी शुरू हो गई थी। शनिवार को भी काफी सख्यां में सैलानी शिमला पहुचें है। सैलानियों के शिमला पहुचने से पर्यटक स्थालों पर दिन के समय खुब चहल पहल रही।

राजधानी के साथ- साथ राज्य के अन्य सैरगाहों में भी सैलानियों के पहुचने की सूचना है।  उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले छह माह से होटल बंद पडे है। होटलों के बंद रहने से होटल कारोबारियों को आर्थिक नुकसान का सामाना करना पडा था। हांलाकि बदिशों में कुछ ढील मिलने के बाद प्रदेश की सैरगाहों में सैलानियों की आमद शुरू हो गई थी। लेकिन बंदिशों के कारण कम ही सख्यां में सैलानी पहुचं रहे थे। अब राज्य के बार्डर को पूरी तरह से खोल दिया गया है। ऐसे में पडोसी राज्यों से सैलानी प्रदेश की सैरगाहों में पहुचने लगे है।

होटल इडस्ट्री स्टैक होल्डर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र सेठ ने कहा कि बार्डर को खोलने से प्रदेश में पयर्टन कारोबार फिर से पट्टरी पर लौटने लगा है। वीकेंड पर काफी सख्यां में सैलानी प्रदेश के पर्यटक स्थलों पर पहुचें है। सैलानियों के उमडने से कारोबार मे बीते दिनों के मुकाबले 25 से 30 प्रतिशत की बढोतरी आई है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों के दौरान दुर्गा पूजा सीजन और त्यौहारी सीजन आने वाला है। इस दौरान पर्यटन कारोबार के पूरी तरह से पट्टरी पर लौटने की सभावना जताई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App