केसीसीबी निदेशक मंडल के चुनाव आज

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो - धर्मशाला Sep 30th, 2020 12:02 am

16 सीटों के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में, शाम को आएंगे नतीजे

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति बीओडी के चुनाव 30 सितंबर को होंगे। इसी दिन चुनाव परिणाम भी निकल जाएंगे। सरकार के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं। वहीं विपक्ष भी इस चुनाव में सरकार को दम दिखाने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है। केसीसी बैंक निदेशक मंडल के चुनाव में कुल 53 उम्मीदवार मैदान में  हैं, जबकि दो जोन से निदेशकों के चुनाव निर्विरोध हो गए हैं। यह दो जोन लाहुल-स्पीति और अब हैं। चुनाव में कुल 16 निदेशक चुने जाएंगे। इसके लिए कुल 53 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। कांगड़ा जिला के रैत जोन से चार उम्मीदवार कुलभाष चंद, पीतांबर सिंह, रणदीप सिंह, राजीव महाजन चुनाव लड़ेंगे।

नगरोटा बगवां जोन से तीन उमीदवार भीम सेन भाटिया, चंद्र भूषण नाग, चंद्र कृष्ण मैदान में हैं। नूरपुर जोन से तीन उमीदवार करनैल सिंह, निरंजन कुमार सिंह, पवन सिंह आमने सामने होंगे। इंदौरा से चार उमीदवार बिशंबर सिंह, कर्ण सिंह, कुलविंद्र सिंह, सुनील दत्त मैदान में हैं। बैजनाथ जोन से सबसे ज्यादा नौ उमीदवार अजेश अवस्थी, अश्वनी दीक्षित, कुलविंद्र राणा, कुलदीप सिंह जम्वाल, पवन, प्रकाश चंद, संजीव राणा, सुरिंद्र ठाकुर, उर्मिल भूरिया जीत के लिए संघर्ष करेंगे। भवारना से पांच उमीदवार अमर सिंह, ज्ञान चंद राणा, जगदीश चंद सिपहिया, लेखराज राणा, रणजीत सिंह राणा मैदान में हैं। देहरा में तीन उम्मीदवार जितेंद्र गुलेरिया, जोगिंद्र गुलेरिया, वीरेंद्र गुलरिया चुनाव लड़ेंगे। परागपुर में लेखराज संसार चंद शर्मा, संसार चंद ठाकुर आमने-सामने होंगे। कुल्लू से अनुराग प्रार्थी, लता कटोच और प्रेम लता ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। बंजार से हितेश्वर सिंह और कृष्ण ठाकुर, हमीरपुर से अनिल कुमार, देश राज शर्मा, देशराज ठाकुर व कुलदीप सिंह पठानिया मैदान में हैं। नादौन से आत्मा प्रकाश और जैद नाथ, गगरेट से गणेश दत्त शर्मा, पवन कुमार और विशाल चौहान, ऊना से बलवंत सिंह, कमल देव और राजीव गौतम मैदान में हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App