किसानों को बांटे सब्जियों के बीज

By: नगर संवाददाता। ऊना Sep 19th, 2020 9:24 am

ऊना-कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम ऊना डा. सुरेश जसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर किसानों को सब्जियों के बीज व रसायन वितरित किए गए। केंद्र के सब्जी विशेषज्ञ डा. भृगु नाथ सिन्हा ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पोषण वाटिका लगाने के तरीके बताए। वहीं, डा. संजय शर्मा ने विषैले कीटनाशकों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव बारे विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि हमें सब्जियों में रसायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल की जगह जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रसायनिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से पैदा होने वाली सब्जियां इनसान के लिए हानिकारक होती है। मुख्यातिथि एसडीएम डा. सुरेश जसवाल ने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसानों को रसायनिक खेती की जगह जैविक खेती को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज किसान रसायनिक खेती को अधिक तवज्जों दे रहा है, लेकिन रसायनिक खेती मनुष्य के लिए ही हानिकारक सिदद हो रही है। इससे व्यक्ति विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहा है। इस दौरान जिला प्रबंधक इफ्को भुवनेश पठानिया ने किसानों को नैनो खाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डा. योगिता शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App