किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार सहन नहीं

By: कार्यालय संवाददाता। बिलासपुर Sep 18th, 2020 11:30 am

बिलासपुर में जिला अराजपत्रित महासंघ ने दी चेतावनी, नहीं तो करेंगे आंदोलन

जिला अराजपत्रि महासंघ ने विभिन्न विभागों में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अराजपत्रित महासंघ ने चेतावनी दी है कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन की वश्यकता भी पड़ी तो आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार किया जाएगा।

गुरुवार को बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला अराजपत्रित महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पीजी कालेज बिलासपुर, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के अधिकारियों पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पीजी कालेज बिलासपुर में बिना अनुमति के पेड़ कटान के अलावा कैंटीन निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कालेज प्रशासन द्वारा पेड़ कटान मसले में ग्रान फैलिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस लकड़ी को अपने चेहते लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बांट दिया।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के पुराने परिसर में एक टीन शैड से निर्मित कैंटीन थी। इसमें पहले तोड़ गया फिर उसके स्थान पक्का निर्माण करवाया और उसके बाद इसे गिरा  दिया गया। इसके चलते इस मामले में भी पैसे का दुरूपयोग हुआ है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल अधिकारियों पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल सीएमओ और एमएस की शक्तियां एक तरह से बराबर ही कर दी हैं।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर में स्थित वन संरक्षण एवं अग्नि नियंत्रण, विंग में भी स्टाफ नाममात्र रह गया है। यहां पर स्टाफ के खाली पद भरने को लेकर कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 अक्तूबर तक सरकार, प्रशासन ने विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए गए राज्य स्तर पर इस मसले को उठाया जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव विनोद भारद्वाज, उपाध्यक्ष रतन ठाकुर, श्याम सहित अन्य मौजदू थे। उधर, इस बारे में कॉलेज प्राचार्य रामकृष्ण ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को संदेह हो तो जांच की जा सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App