कोरोना… ऊना में 33 नए केस

By: नगर संवाददाता। ऊना Sep 18th, 2020 12:05 pm

जिला में लगातार बढ़ रहा वायरस का ग्राफ; सैंपल एकत्रित करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, 26 सैंपल नेगेटिव

जिला ऊना में कोरोना वायरस का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मंगलवार के पैंडिंग 60 सैंपल में से 33 सैंपल पॉजिटिव रहे है। जबकि 26 सैंपल नेगेटिव आए हैं। इसके अलावा एक फालोअप सैंपल फिर से पॉजिटिव आ गया है। पुलिस लाइन झलेड़ा का 30 वर्षीय जवान कोरोना संक्त्रमित पाया गया है। बनगढ़ ऊना से 56 वर्षीय एएसआई जवान कोरोना संक्त्रमित पाया गया है।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की 37 वर्षीय स्टाफ नर्स संक्त्रमित आई है। ऊना शहर में कोरोना के 12 मामले सामने आए हैं। वार्ड नंबर एक में 29 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 10 में 35 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर आठ में 55 वर्षीय व्यक्ति, 38, 19 व 21 वर्षीय महिला संक्त्रमित पाई गई है। वहीं वार्ड नंबर दो में एक की परिवार के 62 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय महिला व तीन वर्ष का बालक संक्रमित हुआ है।

वहीं वार्ड नंबर चार भडोलियां खुर्द में 99 वर्षीय वृद्ध व 26 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। वहीं, पुल वाला बाजार ऊना में 45 वर्षीय महिला संक्त्रमित पाई गई है। उपमंडल अंब के चक्क का 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है, जो कि दिल्ली से लौटा है। उपमंडल ऊना के बसाल की 47 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गईं है। उपमंडल ऊना के चरतगढ़ में 44 वर्षीय महिला व 12 वर्षीय किशोर संक्त्रमित पाया गया है। उपमंडल ऊना के पनोह गाँव मे एक ही परिवार के 2 व्यक्ति पॉजिटिव आए है, जिनकी उम्र 82 व 50 वर्ष है।

ऊना उपमंडल के समूर में 65 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के मैहतपुर में 25 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा में 4 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिनकी उम्र 3 वर्ष, 78, 74 व 22 वर्ष है। उपमंडल ऊना के डंगेहड़ा का 38 वर्षीक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल बंगाणा के रायपुर मैदान से 29 वर्षीय युवक संक्त्रमित पाया गया है। उपमंडल ऊना कोटला कलां की 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्त्रमित पाई गई है। उपमंडल ऊना के रायपुर सहोड़ा का 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्त्रमित पाया गया है।

इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुए कोरोना टेस्ट में 45 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 967 हो गई है। जिसमें से 539 रिकवर और 419 एक्टिव केस है जबकि 09 संक्त्रमितों की मृत्य हो चुकी है। वहीं जिला में माइग्रेटेड इन की संख्या 25  है जिसमें से 21 रिकवर और चार एक्टिव केस है। वहीं, सीएमओ डा. रमन शर्मा ने बताया कि मंगलवार के पैंडिंग 60 सैंपल में से 33 पॉजिटिव आए है। 26 सैंपल नेगटिव आए हैं। एक फालोअप सैंपल पॉजिटिव आया है।

जहर खाने से महिला की मौत, जांच शुरू

अंब। ग्राम पंचायत  मुबारिकपुर की एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगल लेने पर उसकी मौत हो गई है। महिला की पहचान आशा देवी 58 पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद के रूप में हुई है। डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया की मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App