कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला, राजभवन-रिज-मालरोड पर गरजे, धारा 144 के उल्लंघन पर केस

By: विशेष संवाददाता — शिमला Sep 29th, 2020 12:12 am

धारा 144 का उल्लंघन कर राजभवन-रिज-मालरोड पर गरजे, पुलिस ने दर्ज किए मामले

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार कोे शिमला में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए ऐतिहासिक रिज व मालरोड पर प्रदर्शन किया। रिज से कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में कांगे्रस वर्कर राजभवन तक गए, जहां राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया व ज्ञापन सौंपा। यह विरोध प्रदर्शन कृषि कानूनों के खिलाफ था, जिन्हें राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी दी है। धारा 144 के उल्लंघन पर पुलिस ने कांग्रेस के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर बनाए गए नए कानूनों को काला कानून बताते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार के इस नए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने रिज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे मौन रखा व उसके बाद राजभवन तक मार्च पास किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक आदर्श सूद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, संजय अवस्थी, जितेंद्र चौधरी, हरिकृष्ण हिमराल, आनंद कौशल, दिवाकर, राकेश चौहान, यशपाल तनाईक, बलदेव ठाकुर, वेद प्रकाश ठाकुर, धर्मेंद्र, सोहन लाल, रामकृष्ण शांडिल, नरेंद्र कंवर, श्रीकांत, राजेश वर्मा, राहुल मेहरा, आत्माराम, इंद्रजीत सिंह, विक्रम ठाकुर, सुशांत कपरेट, वांस्टू, सतपाल, सेनराम नेगी, राजेंद्र वर्मा, अनिता तेज, शशि बहल, शशि ठाकुर, वनीता वर्मा, किरण डांटा, कमलेश वर्मा, पुष्पा शोभटा, जसपाल व हिमांशु के अलावा शामिल थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App