कुल्लू में फिर कोरोना संक्रमण ब्लास्ट; एक साथ आए 25 मामले, कुल आंकड़ा 492 तक पहुंचा

By: कार्यालय संवाददाता-कुल्लू Sep 22nd, 2020 5:18 pm

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
जिला कुल्लू में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मामलों का ब्लास्ट हुआ है। मंगलवार दोपहर को आई कोरोना कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट ने जिला कुल्लू के लोगों को चौंका दिया है। मंगलवार को दोपहर तक आई कोरोना रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव केस 25 आए। जिनमें बुजुर्ग से लेकर युवा पीढ़ी, गर्भवत्ती महिला भी शामिल हैं। बता दें कि 76 वर्ष के पुरुष गोंपा मनाली का निवासी कोरोना पॉजिटिव आया है। डायबिटिक मरीज है, उन्हें डीसीएचसी में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, 61 साल का पुरुष, 60 साल की महिला, 52 वर्ष का पुरुष, 53 वर्ष का पुरुष, 57 साल की महिला, 18 साल की युवती, 47 साल का पुरुष, 36 साल की महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

यह सभी शीतला माता मंदिर कुल्लू के पास रॉक एंड रिवर होटल में ठहरे हैं। उनके पास एक सकारात्मक रोगी के साथ संपर्क का इतिहास है जो आईजीएमसी शिमला में था। वे 18 सितंबर को लौट आए हैं। उनमें से सभी घर अलगाव में हैं। इसके अलावा 32 साल की महिला मंगलोर की निवासी भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। महिला को दस दिनों में कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था और ग्यारहवें दिन उसे छुट्टी दे दी गई थी, जिसके बाद वह विभिन्न निजी अस्पतालों में पित्त की पथरी के लिए आई थी। 71 साल के पुरुष और उनकी पत्नी भी सकारात्मक है।

वे अपने बेटे के प्राथमिक संपर्क हैं, जो एक बैंक में काम करते हैं और सकारात्मक थे। इसके अलावा 51 वर्ष की महिला जरी क्षेत्र से पॉजिटिव आई है। वह एक रिश्तेदार के प्राथमिक संपर्क है, जो आइसोलेशन में है। 23 वर्षीय युवक भी कोरोनापॉजिटि आया है। जो 14 सितंबर को चंडीगढ़ से कुल्लू एयरपोर्ट भुन्टर में आया। होम आइसोलेशन में था। वहीं, 58 साल का पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव है। 11सितंबर को को यूपी से एयरपोर्ट भुंतर पहुंचा और होम आइसोलेनशन में था। 31 साल का पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव आया है। वह 14 सितंबर को को चंडीगढ़ से कुल्लू आया और एयरपोर्ट भुंतर आया है।

इसके बाद होम आइसोलेशन में था। 30 वर्षीय महिला शमशी कुल्लू भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वह होम आइसोलेशन में थी। 14 सितंबर को दिल्ली से आई थी। गड़सा की 27 साल की गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई है। बाहर से कोई ट्रैबल हिस्टी नहीं है और होम आइसोलेशन में थी। भुंतर की 40 वर्ष महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। यात्रा का कोई इतिहास नहीं है। होम आइसोलेशन थी। 46 साल के पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव आया है। 10 सितंबर को अमृतसर से यात्रा थी। होम आइसोलेशन पर थी। इसके अलावा एक 30 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्ष युवक और 55 महिला महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी सुमा क्षेत्र से हैं। कुल्लू में प्राथमिक संपर्क में आए।

होम आइसोलेशन में थे। जबकि तलोगी क्षेत्र की 27 साल की महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई है और होम आइसोलेशन में थी। 25 साल युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है। वह कैच फैक्ट्री फार्म हाउस का कर्मचारी है। वहीं, 62 साल की महिला विल तुलगा भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वह कुल्लू अस्पताल के ईएनटी वार्ड में सर्जरी के लिए भर्ती थी। उसे डीसीसीसी में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि अब तक जिला कुल्लू में कुल मामले 492 कोरोना पॉजिटिव के आए हैं। जिनमें 147 के आसपास ऐक्टिव केस हैं, जबकि 340 लोग कोरोना को मात देखकर ठीक हो गए हैं। उपायुक्त कुल्लू डा. ऋचा वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह सहमें नहीं, बल्कि एहतिहात बरतें। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App