मंडी भाजपा को पंचायत चुनावों की फिक्र, टीम को दिया एकता का संदेश, कार्यक्रमों को बनाई रणनीति

By: स्टाफ रिपोर्टर—मंडी Sep 18th, 2020 1:15 pm

मंडी। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी की विशेष बैठक परिधि गृह मंडी में संपन हुई। इसकी अध्यक्षता रणवीर सिंह अध्यक्ष जिला भाजपा मंडी ने की। इस बैठक में मंडी संगठन मंत्री सुरेश शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों एवं पंचायती राज चुनावों पर चर्चा हुई। संगठन मंत्री सुरेश शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को एकता का पाठ पढ़ाया। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनावों को गंभीतापूर्वक लेने की नसीहत दी।

जवाली में भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने निकाली रैली, कंगना रणौत के बयानों का किया समर्थन
जवाली — संगठनात्मक जिला नूरपुर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कंगना रणौत के समर्थन में रैली निकाली। उन्होंने सुशांत केस में कंगना के बेबाक बयानों को सही बताया। यह रैली जिलाध्यक्ष मलकीयत धधोच की अध्यक्षता में निकाली गई। मोर्चा ने एसडीएम फतेहपुर बलवान चन्द के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा तथा महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। हाड़ा चौक से एसडीएम फतेहपुर कार्यालय तक निकाली गई रैली में कंगना जी तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारे लगाए गए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा असंवेधानिक ढंग से कंगना रणौत के कार्यालय को तोड़ा गया है। कंगना रणौत की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App