मास्क न पहनने पर पुलिस ने वसूले पौने सात लाख

शिमला-जिला शिमला में मास्क न पहने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से कारवाई अमल मे ला रहा है। कोविड के दौरान पुलिस अभी तक जिला जिला में 1539 लोगों के चालान काट चुकी है। जिनसे पुलिस ने 6.84 लाख का जुर्माना बसूल किया है।  जिला में सबसे ज्यादा चालान रामपुर  में काटे गए है। रामपुर में 541 चालान काटे गए है। शहर की बात करे तो यहां सबसे ज्यादा चालान सदर थाने द्वारा काटे गए है।

सदर थाने द्वारा 328 चालान काटे गए है। ढली थाने ने 29, छोटा शिमला में 29, बालूगंज में 13 और न्यू शिमला में 49 चालान काटे गए है। इसके अलावा चिडगावं में 84, रोहडू में 43, जुब्बल में 112, कोटखाई में 78, ठियोग में 122, देहा में 4, चौपाल में 14, नेरवा में 4, कुपवी में 19, कुमारसैन में 35, झाकंडी में 1 और सुन्नी में 18 चालान काटे गए है।  उल्लेखनीय है कि शिमला में पुलिस मास्क को लेकर ज्यादा सख्त हो गई है। बीते दिनों के दौरान सैलानियों के शिमला में पहुचने से शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर चहल पहल ज्यादा बढ गई थी। मगर कई सैलानियों को बिना मास्क ेपर्यटक स्थलों पर घुमते हुए देखा गया।

इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी। शिमला में पुलिस कर्मचारी रोजाना लोगों को मास्क पहने के प्रति जागरूक कर रहे है। वहीं नियमों को ताक में रख कर मनमानी करने वालों के चालान काटे जा रहे है। शिमला में बीते दिनों के दौरान कोरोना सक्रंमण के ज्यादा मामले सामने आने लगे है।