पोषण बढ़ाने वाले आहार

By: Sep 5th, 2020 12:19 am

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने और बीमारियों से बचाने के लिए रोज पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए हर रोज ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम जैसे सारे पौष्टिक तत्त्व मौजूद हों। इनमें हरी सब्जियां, साबुत अनाज और ताजे फल भी आते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए इन आहारों का सेवन जरूर करें।

दही- इसमें बिलकुल भी फैट नहीं होता है और यह विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्त्वों का खजाना भी है। इसमें दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों से बचाव की क्षमता होती है। यह खून में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है, जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित न करे और दिल की धड़कन सामान्य बनी रहे।

सूखे मेवे- नट्स यानी सूखे मेवे को हेल्दी स्नैक्स माना जाता है। काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट जैसे सूखे मेवे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर जरूरी पोषण देते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स होते हैं। ये वजन घटाने में भी मदद करते हैं। नट्स का सेवन आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के बीच भी कर सकते हैं।

कीवी फ्रूट-  इस फल में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई, पोटाशियम जैसे जरूरी पौष्टिक तत्त्व पाए जाते हैं। यह एक ही ऐसा फल है, जिसमें एक साथ इतने सारे पोषण मिल सकते हैं।

बेरी– ये कई तरह की होती है। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी। इनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।  ये दिल की बीमारी और कैंसर के खतरे को कम करती है।

गाजर खाएं- गाजर में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम और पैक्टिन फाइबर होता है। यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने नहीं देता अैर वजन कम करने में भी मदद करता है। गाजर का जूस इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसके सेवन से त्वचा में भी निखार आता है।

संतरा – पौष्टिक तत्त्वों से भरपूर है। इसका जूस तो सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद पोटाशियम व फॉलिक एसिड, कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल के स्तर तथा उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।

शकरकंद-  शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्स आदि होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App