पृथ्वी की दमदार पारी की बदौलत जीती दिल्ली, 20 ओवर में तीन विकेट पर बनाए थे 175 रन

By: एजेंसियां— दुबई Sep 26th, 2020 12:12 am

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 7वां मैच पृथ्वी शॉ की दमदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रन से जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 131 रन ही बना पाई। चेन्नई के लिए सर्वाधिक फाफ डुप्लेसिस ने 43 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनर पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 64 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाए।

ओपनर पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 64 रन का योगदान दिया। उन्होंने 43 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया और शिखर धवन (35) के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए, जबकि माक्र्स स्टोयनिस ने तीन गेंदों पर नाबाद पांच रन बनाए। चेन्नई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए, जबकि सैम करन को एक विकेट मिला। दीपक चाहर ने 38, जोश हेजलवुड ने 28 और रविंद्र जडेजा ने 44 रन दिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App