रेबेल गर्ल्स की जेंडर इक्वेलिटी चैंपियंस लैब अगले महीने से, युवाओं को समानता का चैंपियन बनाने का है लक्ष्य

By: एजेंसियां - नई दिल्ली Sep 25th, 2020 12:06 am

अपने जैसे बच्चों को सशक्त बनाने के लिए भाई-बहन कार्तिकेय और नित्या ने वर्ष 2017 में 11 और नौ साल की उम्र में जिस रेबेल गर्ल्स इंट्रेक्शन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी, वह निरंतर ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। लड़के और लड़कियों के लिए तैयार इस मंच के जरिए बच्चों की उन असाधारण महिलाओं से मुलाकात करवाई जाती है, जिन्होंने तमाम बंधन तोड़ते हुए अपने सपने साकार किए। पिछले वर्षों में कई विख्यात महिलाएं इस कड़ी में शामिल हो चुकी हैं। इस दौरान बच्चों को जीवन के विविध जटिल पहलुओं पर ज्ञान प्राप्त हुआ।

हाल ही में रेबेल गर्ल्स इंट्रेक्शन ने स्कूल ऑफ एक्टिव सिटीजनशिप और रेबेल गर्ल्स जसवीन आहलूवालिया संग साझेदारी की है, ताकि जेंडर इक्वेलिटी चैंपियंस लैब की शुरुआत हो। इसके जरिए युवाओं को समानता का चैंपियन बनाने का लक्ष्य है। इससे नारी शक्ति सशक्त होगी और महिलाओं व पुरुषों में समानता आएगी। 13 से 18 साल के लड़कों व लड़कियों के लिए तैयार यह वैश्विक कार्यक्रम उन्हें इंट्रोक्टिव सेशंस के जरिए जेंडर की बेहतर समझ विकसित करने में सहायक होगा। कार्यक्रम की शुरुआत अक्तूबर, 2020 से हो रही है और आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App