रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे रणवीर सिंह

मुंबई — बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, फिल्मकार रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘सिम्बा’ में काम किया था। इसके बाद रणवीर ने रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में कैमियो भूमिका निभायी है। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी फिर से साथ काम करने वाले हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने लॉकडाउन में फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया। इसका बेसिक आइडिया उन्होंने रणवीर से साझा किया है। रणवीर इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रणवीर की ओर से इशारा मिलने के बाद रोहित अपने लेखकों की टीम के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं।

आइए जानें कौन हें रोहित शेट्टी

जन्म 14 मार्च 1973 को जन्मे रोहित शेट्टी हिंदी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक हैं। रोहित निर्देशित प्रमुख फिल्में गोलमाल, गोलमाल रिटन्र्स, ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन और सिम्बा हैं। इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में होती है।्र

व्यक्तिगत जीवन
रोहित कर्नाटक के मैंगलोर शहर से संबंध रखते हैं। उनके पिता हिंदी और कन्नङ फिल्मों के विख्यात फाइट मास्टर एमबी शेट्टी थे जिन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया था। रोहित को बचपन से ही फिल्मों का शौक रहा है। रोहित का खुद का कहना है कि अभिनय उनके वश की चीज नहीं है। वह शुरू से ही एक निर्देशक बनना चाहते थे। हालांकि वह कुछ फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाओं में दिखते रहते हैं।

फिल्म निर्देशन
रोहित शेट्टी ने अपना कैरियर 17 वर्ष की उम्र में सहायक निर्देशक के रूप में कुकू कोहली की फिल्म फूल और कांटे से शुरू किया। यह फिल्म अजय देवगन की भी पहली फिल्म थी। इसके बाद रोहित ने कुकू के साथ एक और कोहिनूर फिल्म पर भी काम किया, लेकिन यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी।

रोहित ने कुकू के साथ सुहाग, हकीकत और जुल्मी फिल्मों में भी काम किया। अनीस बज्मी के साथ रोहित ने प्यार तो होना ही था में भी सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। करियर के शुरुआती दौर से अजय देवगन की फिल्मों से जुड़े होने की वजह से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। यही वजह थी कि अजय ने रोहित को अपनी फिल्म राजू चाचा में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर जोड़ा।

रोहित ने एक स्वतंत्र निर्देशक के रूप में अपना करियर 2003 में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म जमीन से शुरू किया। जमीन का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत रहा। 2006 में आई हास्य फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड ने रोहित को बॉलीवुड के सफल निर्देशकों के साथ ला खङ़ा किया।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा व्यवसाय किया। यह रोहित के करियर की पहली हिट फिल्म थी। 2008 में रोहित ने अपनी तीसरी फिल्म संडे का निर्देशन किया। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, इरफान खान और आयशा टाकिया मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। गोलमाल शृंखला की अगली फिल्म गोलमाल रिटन्र्स भी हिट रही।

2009 में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे से एक है। गोलमाल श्रृंखला की तीसरी फिल्म गोलमाल 3 ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

गोलमाल सीरिज से लोकप्रिय हुए रोहित ने कॉमेडी फिल्मों के बाद 2011 मे अजय देवगन को मुख्य अभिनेता के रूप मे लेकर एक्शन फिल्म सिंघम का निर्देशन किया। यह शेट्टी के करियर की सबसे सफल मिल्म साबित हुई। बालीवुड के 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों में से यह भी एक है। सिंघम से मिली अपार सफलता के बाद रोहित शेट्टी बॉलीवुड में एक्शन डायरेक्टर के नाम से मशहूर हो गए। 2012 में रोहित ने एक बार फिर अजय देवगन और अभिषेक बच्चन को लेकर बोल बच्चन फिल्म का निर्देशन किया।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन बोल बच्चन के आइटम नंबर में दिखाई दिए थे। गोलमाल 3 और सिंघम के बाद इस फिल्म ने भी 100 करोङ रुपये से ज्यादा की कमाई की। रोहित शेट्टी एकमात्र ऐसे निर्देशक हैं जिनकी तीन फिल्में गोलमाल 3, सिंघम और बोल बच्चन सौ करोड़ क्लब में शामिल हैं।

करण जौहर ने रोहित शेट्टी और बोल बच्चन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह इंडस्ट्री में हमारे पास निसंदेह सबसे अधिक मुख्यधारा के व्यक्ति हैं। इसके बाद रोहित सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर चेन्नई एक्सप्रेस बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रदर्शित होने से पहले ही 105 करोड़ रुपए में बेच दिया गया है।