ऊना में सात नए केस

ऊना-कोरोना वायरस ने शुक्रवार को जिला ऊना को आंशिक राहत दी है। शुक्रवार को जिला ऊना से केवल सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें गुरुवार को कोविड जांच को पालमपुर भेजे गए सैंपल्स में से छह पॉजिटिव आए है। जबकि छह सैंपल रिजेक्ट हुए है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट में अंब उपमंडल की एक महिला संक्रमित पाई गई।  उपमंडल ऊना भटोली का 43 वर्षीय और झम्बर का 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए है।

उपमंडल गगरेट के चलेट का 28 वर्षीय युवक, ऑयल का 49 वर्षीय व्यक्ति और गगरेट की 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं हमीरपुर जिला की नादौन तहसील का रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। वहीं, रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 69 सैंपल लिए गए थे। जिसमें से एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। अंब उपमंडल के धुसाडा की 50 वर्षीय महिला रेपिड एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिला में संक्त्रमितों की कुल संख्या 1207 हो गई है। जिसमें से 10 की मौत हो चुकी है। उधर, सीएमओ डा. रमन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।