शांता कुमार का रिकार्ड अपडेट

By: कार्यालय संवाददाता-पालमपुर   Sep 20th, 2020 12:20 am

कांगड़ा-चंबा में भाजपा ने छेड़ा डिजिटलीकरण का अभियान

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल सत्यापित करने का अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पालमपुर मंडल के बूथ नंबर 26  बंदला एक के बूथ पालक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार का भी रिकार्ड अपडेट किया गया। बंदला ग्राम केंद्र ई-विस्तारक अजय कुमार ने उनका डाटा उपडेट किया। इस दौरान प्रदेश आईटी विभाग सह-संयोजक व कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के आईटी संयोजक मनोज रतन व मंडल पालमपुर विस्तारक अनिल ढकोग भी उपस्थित रहे।

शांता कुमार संपूर्ण पार्टी कार्यकर्ताओं को इस पहल के लिए बधाई व आशीर्वाद दिया। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश आईटी विभाग के सहसंयोजक मनोज रतन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में पार्टी का पूर्णतया डिजिटलीकरण किया जा रहा है और आने वाले समय में प्रत्येक पन्ना प्रमुख स्तर तक के कार्यकर्ता को डिजिटली सत्यापित करके पार्टी पेपरलैस होने जा रही है। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में 500 आईटी कार्यकर्ता ई-विस्तारक के रूप में इस अभियान को गति प्रदान कर रहे हैं। इस अभियान को हिमाचल प्रदेश में मॉडल के तौर पर शुरू किया गया है, जो कि 31 अक्तूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा और बाद में संपूर्ण देश भर में इसे अपनाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App