शिमला के शुभम ने पाया नया मुकाम

By: कार्यालय संवाददाता, शिमला Sep 28th, 2020 12:01 am

 शिमला-दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप के मिस्टर हिमाचल इवेंट 2017 के टॉप फोर रहने वाले शुभम दिप्टा बोरो प्लस ऐलोविरा जैल की ऐड में नजर आऐगें। शुभम इस ऐड में लिड रोल निभा रहे है। लॉकडाउन के बाद शुभम का यह पहला ऐड फिल्म है, जो इंडिया सहित बाहरी देशों में प्रसारित हो रही है। मूल रूप से शिमला के रहने वाले शुभम का कहना है कि इस ऐड फिल्म के लिए उन्होंने मई माह के दौरान ऑडिशन दिया था। इसके लिए 250 ने ऑडिशन दिया था। जिसमें शुभम को लिड रोल के लिए चयनित किया गया था।

हालांकि इस ऐड में अन्य किरदार भी है। मगर इसमें शुभम के ही दो डाइलॉक है। शुभम इससे पहले भी कई ऐड फिल्म में काम कर चुके है। मगर यह पहला अवसर था कि जब उन्होंने ऐड फिल्म में लीड रोल किया है। शुभम का कहना है कि हाल ही में उक्त ऐड फिल्म रिलिज हो चुकी है। जिससे दर्शकों द्वारा पसदं किया जा रहा है। इस ऐड फिल्म में बोरो प्लस ऐलोविरा जेल को प्रमोट किया गया है। जिससे देश से विदेशों में प्रसारित किया जा रहा है। उनका कहना है कि ‘दिव्य हिमाचल’ के मिस्टर हिमाचल इवेट से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल ’ विभिन्न इंवेट करवा कर प्रदेश के युवाओं को मंच प्रदान कर रहा है। ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच से कई कलाकार रूपहर्ले पर्दे तक पहुंच गए है और बड़ा नाम कमा रहे है।

उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि किसी भी फिल्ड में जीत और बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता रहती है। अगर कड़ी मेहनत से मंजिल की आरे कदम बढ़ाया जाए तो अवश्य जीत हासिल होती है।  ऐड फिल्म में काम करने के अलावा शुभम मॉडलिगं भी कर रहे है। ऐड फिल्म में काम करने के बाद इन दिनों वह शिमला आए हुए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App