सिहुंता में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

By: Sep 26th, 2020 12:19 am

सिहुंता। भटियात भाजपा की ओर से सिहुंता सेक्टर के मतदान केंद्र सिहुंता प्रथम में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। इस मौके पर ग्राम केंद्र प्रमुख बृजलाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्यय की जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय वर्ष 1936 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडे़ थे। 1967 में भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्यय ने हमेशा हिंदी भाषा के प्रयोग पर बल दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने के पक्षधर थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सरवन कुमार, बीएल, तिलक राज भारद्वाज, सूबेदार प्रकाश चंद, पन्ना प्रमुख प्रवीन कुमारी, कांता देवी, कमला देवी, बबली, रांझो राम, डिपंल कुमारी, अंजलि देवी, सुमन कुमारी, वंदना देवी, आरती देवी व कुमारी निवेदना सहित काफी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App