सुन लें…हिमाचल देवताओं और वीरों की भूमि, संसद में सहन नहीं होगा अपमान, मंडी भाजपा का पलटवार

By: स्टाफ रिपोर्टर—मटौर Sep 22nd, 2020 2:18 pm

मंडी। संसद में केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेता की अभद्र भाषा अत्यंत अशोभनीय और दुर्भाग्यपर्ण है। ऐसी भाषा कांग्रेस पार्टी के नेताओं के संस्कारों एवं हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से पहाड़ी राज्य के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाती है। मंडी भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता शायद भूल रहे हैं कि हिमाचल देवताओं व वीरों की भूमि है। इस भूमि के हर घर से देश की रक्षा के लिए वीर सैनिक सदैव सीमा पर तैयार रहते हैं। संसद में प्रयोग की गई इस प्रकार की भाषा सीधे तौर पर इन हिमाचली वीर युवाओं का अपमान है।

बिना कोरोना टेस्ट लिए कोविड सेंटर से छुट्टी, पुलिस जवानों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
भोटा। हमीरपुर जिला की नगर पचांयत भोटा में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। सोमवार देर रात भोटा पुलिस सहायता कक्ष का एक पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिस कर्मी को एनआईटी कोविड सेंटर हमीरपुर में भर्ती करवाया गया। हैरानी की बात है भोटा पुलिस सहायता कक्ष का चौथा पुलिसकर्मी प्राथमिक संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव पाया है! वहीं भोटा पुलिस सहायता कक्ष के दो पुलिस कर्मियो को सोमवार रात भोटा राधास्वामी कोविड सेंटर से छुट्टी दे दी गई! इन पुलिस कर्मियों के कोविड सैंपल नहीं लिए गए! पुलिस कर्मियों ने प्रशासन पर पर सवाल उठाए हैं कि हमारे कोविड सैंपल क्यों नहीं लिए गए!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App