सुनील का मस्ती मैसअप मचा रहा धमाल
पहाड़ी राज्य की संस्कृति बहुत अधिक समृद्ध है, और अनुठी भी है, लेकिन आधुनिकता की दौड़ में हिमाचली संस्कृति कहीं न कहीं भविष्य की पीढ़ी के लिए धुंधली सी होती नज़र आ रही है, तो इसी बीच हिमाचल के युवा फनकार जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के रहने वाले सुनील मस्ती की मस्ती भरी आवाज व हिमाचली गीतों को नए अंदाज व खूबसूरत वीडियो के साथ प्रस्तुत करने के तरीके से नई जान डाल दी है। इसके चलते ही सुनील के गाने हिमाचली लोक संस्कृति के अब तक सबसे बड़े हिट टॉप-पांच गानों में शामिल होने में कामयाब रहे हैं।
इसमें बंगडि़यां को 15 मिलियन यानि एक करोड़ 50 लाख व बिंदलू को 50 लाख से अधिक वियूज मिल चुके हैं। वहीं, अब नए रिलीज गीत मस्ती मैसअप-2020 से खूब धमाल मचा रहे हैं। सुनील ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में संगीत विषय में एमफिल की पढ़ाई करते हुए हिमाचली लोक गाथाओं पर शोध भी प्रस्तुत किया है। जिससे ही अब हिमाचल की लोक संस्कृति से अधिक प्रभावित होते हुए राज्य के गीत-संगीत को नए अंदाज में जीविंत रखने के प्रयास में डटे हुए हैं।
हिमाचल गीत-संगीत के सितारे सुनील मस्ती जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के छोटे से गांव खब्बल के रहने वाले हैं। उनके पिता फकीर चंद किसान है, जबकि माता चंचला देवी गृहिणी है। सुनील की आंरभिक पढ़ाई स्थानीय स्कूल व कालेज का अध्ययन नूरपुर कालेज देहरी में हुई है। इसके साथ ही पंजाब युनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पीजी व एमफिल का भी अध्ययन किया है। सुनील का संगीत के प्रति दिलचस्पी स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से बनी थी। इसके बाद एमफिल में उन्होंने हिमाचली लोक संगीत गाथाएं पर शोध
प्रपत्र भी किया। ्रयू-टयूब में 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि अन्य सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट में भी खूब धमाल मचाया। इसके बाद वर्ष 2019 में बंगडि़यां गीत को भी नए अंदाज में पेश कर सुनील मस्ती ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। आज के समय में बच्चे-बच्चे की जुबान पर बंगडि़यां गीत बस चुका है। गीत को कुछ ही समय में 15 मिलीयन से भी अधिक एक करोड़ 55 लाख के करीब व्यूजज मिल चुके हैं। बंगडि़यां गीत हिमाचल के अब तक के सबसे बड़े हिट रहे लोक गीतों में टॉप-पांच में स्थान बनाने में कामयाब रहा है।
अब सुनील का नए हिमाचल गीतों की लड़ी मस्ती मैसअप-2020 भी उनके यू-टयूब चैनल मस्ती रिकाडर्स में रिलीज किया गया है। गीतों को सुनील व आशा ठाकुर ने आवाज दी है व अंकित नेगी ने म्युजिक दिया है। जबकि वीडियो व निर्देशन उनकी टीम ने ही किया है। सुनील मस्ती ने दिव्य हिमाचल के साथ खास बातचीत करते हुए बताया कि हिमाचली संस्कृति के गीतों को आगे ले जाने का उनका प्रयास है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App