पितांबर जसवाल को संयोजक का दायित्व

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना Sep 25th, 2020 12:20 am

बोले,किसान विरोधी नीतियों को सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा उजागर

जिला ऊना के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पितांबर जसवाल को हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश किसान कांग्रेस के चेयरमैन विशाल चंबयाल ने पितांबर जसवाल को पद भार सौंपे जाने की घोषणा की है। वहीं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया संयोजक पितांबर जसवाल ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला के साथ-साथ प्रदेश में कांग्रेस की आवाज को बुलंद किया जाएगा। पितांबर जसवाल ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऊना जिला समेत प्रदेश भर के किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हक लिए अगर सड़कों पर उतरना पड़ा, तो किसान कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कृषि बिल में अपना असली चेहरा दिखा दिया है। पहले से ही आत्महत्या को मजबूर है देशभर के किसानों को मौत के मुंह में धकेलने का काम किया जा रहा है। लेकिन मोदी सरकार के निरंकुश शासन को कांग्रेस हर स्तर पर चुनौती देगी। सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में तानाशाह सरकार के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। ताकि सरकार को अपने गलत फैसलों पर विचार कर उन्हें वापस लेना पड़े। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा व प्रदेश किसान कांग्रेस के चेयरमैन विशाल चंबयाल का भी आभार व्यक्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App