ऊना में छह नए केस

By: नगर संवाददाता। ऊना Sep 20th, 2020 11:25 am

जिला ऊना में शनिवार को छह लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए है। शुक्रवार को जिला ऊना से जांच के लिए भेजे गए 62 सैंपल्स भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट शनिवार देर साई हैं।  इसमें छह सैंपल पॉजिटिव रहे हैं। जबकि 56 सैंपल नेगेटिव पाए गए है। वहीं चार संक्रमितों के फालोअप सैंपल्स भेजे गए थे। इसमें से 01 पॉजिटिव रहे। जबकि तीन नेगेटिव है। जिला ऊना में तैनात एक 59 वर्षीय चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाया गया है।

ऊना शहर के वार्ड 6 से 58 वर्षीय व्यक्ति और 25 वर्षीय युवक, वार्ड-5 से 68 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 10 से 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए है। अंब उपमंडल की पंचवटी कॉलोनी से 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उधर, सीएमओ डा. रमन शर्मा ने छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है।

सीएम अक्तूबर में देंगे 40 नई योजनाओं की सौगात

ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शनिवार को लालसिंगी में 22 लाख रुपए से बनने वाले बोरवैल का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में पानी की समस्या का निवारण हो जाएगा तथा लोगों को साफ पीने का पानी उपलब्ध होगा। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अक्तूबर के पहले सप्ताह में 40 नई योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन ऑनलाइन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऊना के विकास के लिए हमेशा ही उदारता के साथ सहायता कर रहे हैं।

आज ऊना शहर में लगभग 200 करोड़ रुपए की धनराशि विकास योजनाओं पर खर्च की जा रही है जिनमें 25 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य जारी है तथा साढ़े तीन करोड़ रुपए सर्किट हाऊस बनाने पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा आयुर्वेद अस्पताल तथा एमसी पार्क के समीप पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे शहर में पार्किंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा सरकारें ही ऊना जिला के विकास के लिए कार्य करती हैं। प्रेम कुमार धूमल सरकार में अनेकों योजनाएं क्षेत्र के लिए आईं, जिनका लाभ आज जिला ऊनावासियों को मिल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App