ऊना में कोरोना का हमला… 30 नए केस

जिला में लगातार बढ़ रहा वायरस का कहर; 16 दिन में 448 संक्रमित, सैंपल एकत्रित करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

ऊना-जिला ऊना में कोरोना वायरस की सुनामी लगातार जारी है। सितंबर माह में कोरोना वायरस अपना पूरे रंग दिखा रहा है। बुधवार को भी जिला ऊना में 30 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। इसके साथ ही जिला में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा 934 पहुंच गया है। बताते चले कि सितंबर माह के 16 दिनों में ही 448 संक्रमित सामने आ चुके हैं। जबकि इससे पहले 31 अगस्त तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 486 तक था। सितंबर माह में कोरोना में आई तेजी ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर डाले। अगस्त माह तक जहां कोविड से मरने वालों की संख्या दो थी। वहीं सितंबर में आधे माह में ही मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच चुकी है। मंगलवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 376 सैंपल्स में 30 पॉजिटिव रहे है। 285 नेगेटिव रहे। जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है। वहीं 60 सैंपल्स की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। वहीं, 39 संक्त्रमितों के फालोअप सैंपल्स भेजे गए थे। जिनकी सभी की रिपोर्ट पेंडिंग है। पुलिस थाना हरोली में तैनात 26 और 36 वर्षीय दो जवान कोरोना संक्रमित पाए गए है। बंगाणा उपमंडल के सिहाना में दो परिवारों के दस सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए है। कुटलैहड़ क्षेत्र के लिदकोट की 54 वर्षीय महिला संक्त्रमित पाई गई है। हरोली उपमंडल के पीएचसी बाथू की 30 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। हरोली उपमंडल के ही कुठारबीत कि 45 वर्षीय महिला संक्त्रमण की चपेट में आई है। हरोली उपमंडल के पुबोवाल का 33 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के एक उद्योग के 20, 22 और 33 वर्षीय तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट का 14 वर्षीय बालक संक्रमित पाया गया है। यह बिहार से लौटा था। गगरेट उपमंडल के डंगोह खास का 8 वर्षीय बच्चा भी कोरोना की चपेट में आया है। गगरेट उपमंडल के बडोह का 43 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गगरेट उपमंडल के जीतपुर बेहड़ी का 57 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। गगरेट क्षेत्र की पीएनबी शाखा में कार्यरत एक 40 वर्षीय व्यक्ति संक्त्रमित पाया गया है। गगरेट वार्ड नम्बर 6 में रहने वाला 24 वर्षीय युवक संक्त्रमित पाया गया है। उपमण्डल अंब के हम्बोली की 24 वर्षीय युवती संक्त्रमित पाई गई है। अंब का 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

टेकोली का 65 वर्षीय व्यक्ति और उसका 38 वर्षीय बेटा कोरोना की चपेट में आये है। वहीं सोहारी को 38 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्त्रमित पाई गई है। वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट में ऊना में कार्यरत एक पत्रकार भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 934 हो गई है। जिसमें से 504 रिकवर और 422 एक्टिव केस है जबकि नौ संक्रमितों की मृत्य हो चुकी है। वहीं जिला में माइग्रेटेड इन की संख्या 25 है। जिसमें से 21 रिकवर और चार एक्टिव केस है। वहीं, सीएमओ डा. रमन शर्मा ने बताया कि बुधवार को 30 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। 285 सैंपल नेगेटिव रहे। जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है।

आज से मिलेगी कर्फ्यू में ढील

डीसी संदीप कुमार ने बताया कि अब यहां 17 सितंबर से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्त्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।

आफिस बंद

ऊना। कोविड-19 संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते जिला लोक संपर्क कार्यालय को एतियात के तौर पर बंद किया गया है। कार्यालय गुरुवार 17 सिंतबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला लोक संपर्क अधिकारी, ऊना अरुण पटियाल ने बताया कि कार्यालय के एक अधिकारी सहित दो कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

टेस्ट करवाएं यात्री

ऊना। ऊना से दौलतपुर वाया ईसपुर सांय पांच बचे चलने वाले यात्रियों में अगर फ्लू जैसे कोई लक्षण हैं, तो तुरंत पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह गगरेट में जाकर अपना कोविड टेस्ट करा लें। यह जानकारी देते हुए एसडीएम गगरेट विनय मोदी ने कहा कि 11 सितंबर 2020 को इस रूट पर चलने वाली एचआरटीएस की बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए अगर किसी भी व्यक्ति ने ऊना-दौलतपुर वाया ईसपुर जाने वाली एचआरटीसी की बस में 11 सितंबर को यात्रा की है तथा उसमें फ्लू जैसे लक्षण हैं तो वह अपना टेस्ट अवश्य करा ले।