ऊना में नौ नए केस

By: नगर संवाददाता। ऊना Sep 23rd, 2020 12:40 am

ऊना-जिला ऊना में मंगलवार को नौ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। सोमवार को कोविड जांच को पालमपुर भेजे सैंपल्स में से एक पॉजिटिव मामला पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया 27 साल का युवक ऊना उपमंडल के कुरियाला का रहने वाला है। वहीं रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 42 सैंपल लिए गए थे। जिसमें से आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हंै।

अंब उपमंडल के धुसाडा का 38 वर्षीय युवक और नेहरी का 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाये गए है। ऊना उपमंडल के देहलां का 48 वर्षीय व्यक्ति और कोटला कलां की 55 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव पाए गए है। गगरेट उपमंडल के डंगोह खास का 9 वर्षीय बच्चा, गुगलैहड़ का 57 वर्षीय व्यक्ति और जाडला कोयड़ी की 60 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं हरोली उपमंडल के पंडोगा का 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1146 हो गई है जिसमें से 10 की मौत हो चुकी है। उधर, सीएमओ डा. रमन शर्मा ने बताया कि नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App