वजन कम करने के उपाय

By: Sep 19th, 2020 12:14 am

वजन कम करने के लिए हम कई तरह के प्रयास करते हैं। एक तरफ  जहां हम लंबी डाइट की लिस्ट बनाते हैं, तो दूसरी तरफ  जिम में कई-कई घंटे एक्सरसाइज भी करते हैं। आज हम आपको बिना डाइट और एक्सरसाइज से वजन कम कैसे किया जा सकता है उसके बारे में बताएंगे।

धीरे-धीरे खाएं

आपके मस्तिष्क को यह प्रक्रिया करने के लिए समय चाहिए कि आपके पास खाने के लिए पर्याप्त समय है। धीरे-धीरे चबाकर खाने से वजन कम होता है। जब आप खाना चबाते हैं, तो वह बारीक टुकड़ों में बंट जाता है और मुंह की लार के साथ पेट के अंदर जाता है, जो वजन को घटाने में मदद करता है।

अनहेल्दी फूड को करें बाहर

घर में अनहेल्दी फूड रहने से आपको इसे खाने की क्रेविंग बढ़ेगी। भूख ज्यादा होने की वजह से आप इसका ज्यादा सेवन कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि यदि घर में उच्च कैलोरी वाले भोजन अधिक हैं, तो वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। आप अनहेल्दी फूड की जगह घर में हेल्दी फूड को रखें।

फाइबर से भरपूर आहार का सेवन

फाइबर समृद्ध खाद्य पदार्थ खाने से संतृप्ति बढ़ सकती है, जिससे आप लंबे समय तक पूर्ण महसूस कर सकते हैं। अध्ययन इंगित करता है कि फाइबर वजन घटाने के लिए विशेष रूप से सहायक होता है। यह आपके अंदर पूर्णता का एहसास कराता है, जिसकी वजह से आप आहार का कम सेवन करते हैं। फाइबर से भरपूर फूड में सेम, ऑट्स, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शतावरी, संतरा और फलों के बीज शामिल है।

ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन

पानी आपको कम खाने और वजन कम करने में मदद कर सकता है, खासकर अगर आप इसे भोजन से पहले पीते हैं। भोजन से पहले पानी आपको कम कैलोरी खाने में मदद कर सकता है। अध्ययन में पाया गया कि भोजन के आधे घंटे पहले आधा लीटर पानी पीने से भूख कम लगती है। जिसकी वजह से आप कम कैलोरी का सेवन कर पाते हैं।

टीवी या मोबाइल देखते हुए न खाएं

बिना किसी दखल के जब आप ध्यान से खाते हैं, तो आप कम से कम कैलोरी का सेवन करते हैं। जो लोग टीवी या कम्प्यूटर गेम खेलते समय खाते हैं, वे कितना खा चुके हैं इसका वह ट्रैक नहीं कर पाते हैं। इस तरह वह ज्यादा खाना खा लेते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App