दो तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता अभियान

ऊना में सनराइज शिक्षा समिति करेगी कार्यक्रम, भ्रष्टचार मिटाने का संकल्प

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना-राज्य समाज कल्याण बोर्ड शिमला व केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार सनराइज शिक्षा समिति ऊना द्वारा 27 अक्तूबर से दो नवंबर  तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। संस्था द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है व भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों की भी जानकारी दी जा रही है,  वहीं सरकार के सतर्कता विभागों के टेलीफोन नंबर भी लोगों को दिए गए।  बुधवार को सनराइज परियोजना कार्यालय ऊना में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सनराइज शिक्षा समिति ऊना के परामर्शदाता महिंद्र डोगरा ने की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग, सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने के लिए केंद्रीय, राज्य सरकार व गैर सरकारी संस्थानों को अपने-अपने विभागों के कार्यालयों में  सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने के लिए प्रेरित करता है। हर वर्ष जागरूकता के विषय का चयन भी करता है। इस वर्ष का विषय है सतर्क भारत, समृद्ध भारत जिसका मुख्य उद्देश्य है कि आम लोग जागरूक हो सके तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टचार विरोधी कानूनों का ध्यान हो सके। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को अपने अधिकार के प्रति सतर्क होना चाहिए, यदि लोग सतर्क होंगे तभी हमारा देश समृद्ध तथा शक्तिशाली होगा। इस मौके पर बाल कल्याण समिति महिला एवं बाल विकास विभाग ऊना की सदस्य शैली डोगरा, राजेंद्र कौर, परियोजना प्रबंधक रीना शर्मा, प्रिया डोगरा, लेखाकार कुमारी मानसी, परियोजना के अन्य कर्मचारी सलोचना कुमारी, रिंपी कुमारी, ज्योति, सीमा, पुष्पा, बलविंद्र, अंजु, सोनी, संत चरण इत्यादि ने भाग लिया।