आ गई ई-सिम

आज के दौर में सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियां भी ई-सिम की सुविधा देने लग गई है। ग्राहक ई-सिम को डायरेक्टली अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसे  फिजिकली लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) जैसी कंपनियां ग्राहकों को ई-सिम खरीदने की सुविधा दे रही है। जियो कंपनी का ई-सिम पाने के लिए आपको पोस्टपेड प्लान के लिए सब्स्राइब करना होगा।

 अगर आप पहले से एक पोस्टपेड यूजर हैं, तो आप अपने वर्तमान सिम को ई-सिम में कन्वर्ट करा सकते हैं। वीआई की यह सर्विस फिलहाल मुंबई, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र और गोवा में ही उपलब्ध है। जियो और वीआई दोनों का सिम पाने की प्रक्रिया लगभग एक जैसी है। सिम पाने के लिए आपको कंपनी के स्टोर जाना होगा। हालांकि इसके लिए आपके पास ई-सिम सपॉर्टेड डिवाइस होनी जरूरी है। वहीं, अगर आप एयरटेल यूजर हैं, तो आपको 121 पर एक एसएमएस करना होगा। इसे बाद रूल फॉलो करने होंगे।