आराम फरमाने राजधानी शिमला पहुंचे राहुल गांधी

By: विशेष संवाददाता—शिमला Oct 31st, 2020 12:01 am

 दो दिन तक छराबड़ा स्थित बहन प्रियंका के आशियाने में रहेंगे

अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर आराम फरमाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला पहुंचे हैं। वह शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग के जरिए यहां आए हैं और छराबड़ा स्थित बहन के आशियाने में ठहरे हैं, जहां पर उनका फिलहाल दो दिन रहने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। उनके यहां पर आने को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है, जो उनका निजी दौरा है। इस दौरान कांग्रेस का कोई भी नेता उनसे नहीं मिलेगा। प्रदेश पुलिस ने उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे इतजाम कर रखे हैं। यहां छराबड़ा के आसपास पुलिस के पूरे इंतजाम हैं।

बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी अपनी बहन के साथ आए थे, मगर इस बार वह अकेले शिमला आए हैं। अहम बात है कि एक तरफ बिहार में विधानसभा का चुनाव चल रहा है और दूसरी ओर राहुल गांधी दिल्ली में न रहते हुए शिमला पहुंचे हैं। वह यहां आराम के लिए आए हैं और दो दिन बाद लौटेंगे। अभी उनका जाने का यह कार्यक्रम तय नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App