बच्चों को हाथ धोकर खाना खाने की डालें आदत

हरोली-हरोली उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत भदौड़ी, सेंसोवाल, धर्मपुर छेत्रा व कुंगड़त में महिला सशक्त केंद्र की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सीडीपीओ शोभा दीवान ने की। वहीं उनके साथ आईसीडीएस पर्यवेक्षक नीलम सैणी मौजूद रही। सीडीपीओ ने बैठक में उपस्थित महिलाओं को पोषक तत्त्वों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक पोषक तत्त्व हमें हरी सब्जियों से प्राप्त होता है।

पोषक तत्त्वों की कमी होने से व्यक्ति कई रोगों की चपेट में जाता है।  उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को हाथ धोकर खाना खिलाने की आदत डालें, जिससे दस्त एवं निमोनिया जैसी बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है। आईसीडीएस पर्यवेक्षक नीलम सैणी ने बैठक में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में ही प्रसव करवाने की सलाह दी। आईसीडीएस पर्यवेक्षक नीलम सैणी ने उपस्थित महिलाओं को मिलने  वाले अधिकारों और योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी दी। वहीं महिलाओं को घरेलू हिंसा एक्ट 2005 के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद नीलम सैणी ने महिलाओं व ग्रामीणों को कोविड-19 के बारे जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लॉक को-आर्डिनेटर ज्योति  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल प्रधान, वार्ड पंच, आशा वर्कर सहित महिला सशक्त केंद्र सदस्य व महिलाएं मौजूद रही।