अगले साल रिटायर होंगे सात आईएएस

By: विशेष संवाददाता—शिमला Oct 31st, 2020 12:01 am

14 विभागाध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

प्रदेश सरकार के सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और 14 विभागाध्यक्ष अगले साल रिटायर हो जाएंगे। कार्मिक विभाग ने इनकी रिटायरमेंट की सूची जारी कर दी है। आईएएस में सबसे प्रमुख नाम  बीके अग्रवाल का है, जो कि पहले हिमाचल के मुख्य सचिव थे और अब  केंद्र में सचिव लोकपाल के पद पर तैनात हैं। इनकी सेवानिवृत्ति 30 जून, 2021 को हो जाएगी। तब तक वह दिल्ली में ही होंगे या लौट आएंगे, यह देखना होगा। संजीव गुप्ता, जो कि केंद्र में इंटर स्टेट काउंसिल के सचिव हैं, की रिटारमेंट 30 सितंबर, 2021 को होगी, वहीं तरुण कपूर, जो कि सचिव पेट्रोलियम मंत्रालय में हैं, उनकी 31 नवंबर, 2021 का रिटायरमेंट है। मनोज कुमार प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव होम हैं, वह 31 अक्तूबर, 2021 और डा. संदीप भटनागर 31 दिसंबर, 2021 में रिटायर होंगे, वह वर्तमान में सचिव पंचायती राज हैं। जीके श्रीवास्तव, जो कि मंडलायुक्त शिमला हैं, वह 31 अक्तूबर, 2021 तथा हंसराज शर्मा निदेशक उद्योग 30 जून, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।

विभागाध्यक्षों की सूची के अनुसार पीसीसीएफ सविता 30 सितंबर, 2021 को रिटायर होंगी, वहीं निदेशक पशुपालन डा. अजमेर सिंह डोगरा अगले साल 31 अगस्त को, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. रवि चंद शर्मा 28 फरवरी, 2021, ईएनसी जलशक्ति ई. नवीन पुरी 30 सितंबर, चीफ इंजीनियर मंडी जोन  जलशक्ति एनएम सैणी 31 जुलाई, चीफ इंजीनियर जलशक्ति डिजाइन रमेश कुमार 30 जून, ओपी भटुंगरू चीफ इंजीनियर शिमला जोन जलशक्ति 31 जनवरी, 2021, ईएनसी पीडब्ल्यूडी ई.भवन कुमार शर्मा 31 मार्च, चीफ इंजीनियर शिमला जोन पीडब्ल्यूडी ललित भूषण 31 मार्च, 2021 को रिटायर हो जाएंगे। इसी तरह से लोक निर्माण विभाग से रिटायर होने वालों में 31 जनवरी को जगरूप सिंह गुलेरिया, 30 अप्रैल को प्रीतम चंद, 31 अगस्त को संजीव कुमार, 31 अक्तूबर को दारा सिंह तथा 31 मार्च 2021 को निदेशक फोरेंसिक साइंस डा. अरुण शर्मा शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App