अंबाला में पुलिस के शहीद जवानों को नमन

By: निजी संवाददाता —अंबाला। Oct 29th, 2020 12:05 am

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों जिन्होंने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतु प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति व सम्मान में 21 से 31 अक्तूबर तक आम नागरिकों स्कूली बच्चों व पुलिस के जवानों को प्रेरणा देने के लिए विशेष कार्यक्त्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अंबाला के निर्देशानुसार उपपुलिस अधीक्षक अम्बाला  मदन लाल के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में आज जगाधरी गेट अंबाला शहर में प्रातः दस बजे विशेष कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया।

अंबाला के गणमान्य व्यक्तियों, हरियाणा सस्त्र पुलिस की द्वितीय वाहिनी से पुलिस बैण्ड के जवानों, अम्बाला पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों, सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियोंए आम नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस बैंड के जवानों ने कदम.कदम बढाए जाए सारे जहां से अच्छा।कार्यक्त्रम में उपस्थित गणमान्यव्यक्तियों व आम नागरिकों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में पुलिस के जवान सेवा, सुरक्षा व सहयोग की भावना से कर्तव्य का पालन करते हुए जिन पुलिस जवानों ने बलिदान दिया है उनके प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं और ऐसे वीर जवानों का बलिदान हम सब के लिए प्रेरणादायक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App