आत्मनिर्भर भारत का पढ़ाया पाठ

नेहरू युवा केंद्र का सोलन के रामशहर में युवा विकास कार्यक्रम

नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा नालागढ़ के रामशहर में पांच दिवसीय युवा क्लब विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र सोलन ईरा प्रभात ने की। उन्होंने टीम सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र सोलन अपने युवा मंडलों के साथ मुख्यत विषय आत्मनिर्भर भारत अभियान, जलशक्ति  अभियान, फिट ईडिया कार्यक्रम कोविड-19 जागरूकता अभियान, क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत, जनआंदोलन एवं आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा जिला में जो युवा क्लब कार्यक्रमों में और एक वर्ष से कार्य करता है और यूथ क्लब को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 25000 की राशि प्रदान की जाती है। नेहरू युवा केंद्र के विकास खंड नालागढ़ के  राष्ट्रीय स्वयंसेवक अजैब सिंह ने बताया कि दो-दो टीमों के सदस्य ने पांच दिनों में 56 गांव और आठ पंचायतें युवाओं को घर-घर जाकर उन्हें सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने रामशहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओमलता, तरीना, संगीता, बृज बाला, मधुबाला और आशा वर्कर नीलम, शीला देवी युवा मंडल के सदस्य रोहित कुमार, गौरव कुमार के सहयोग से युवाओं को जागरूक किया गया।