बीपीएस में शस्त्र पूजन

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंबा Oct 26th, 2020 12:20 am

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्थापना दिवस पर रविवार को बीपीएस स्कूल परिसर में शस्त्र पूजन की रस्म भी अदा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चंबा-कांगड़ा विभाग के संघ चालक सुरिंद्र कुमार ने मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई।

उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके विधिवत तरीके से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुरिंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विजयदशमी के दिन 1925 में हिंदू समाज को संगठित करने को लेकर नागपुर में स्व. हेडगवार द्वारा संघ की नीव रखी गई थी। उन्होंने स्वयंसेवकों को वर्तमान में देश के समक्ष विभिन्न चुनौतियों को भी रखा। उन्होंने आहवान किया कि आंतकवाद के छदम युद्ध में पडोसी मुल्क का साथ देने वाले चीन की निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं।

उन्होंने कहा कि आज देश सीमा पार के आंतकवाद से नहीं बल्कि पर्यावरण और भ्रष्टाचार रूपी रावण से भी ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा में बदलाव से ही देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विजयदशमी पर्व की मुबारकबाद भी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देवेद्र दयोड, जसवीर नागपाल, लोकेश, एससी, एसटी निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, डा. केशव वर्मा, चमन, संजय, प्रणय व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App