चकलू में सजा जागरूकता कार्यक्रम

By: निजी संवाददाता- राजनगर Oct 29th, 2020 12:21 am

युवाओं-महिला मंडल को कोरोना पर दी जानकारी

राजनगर-नेहरू युवा केंद्र चंबा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी तथा शान-ए-चंबा युवा मंडल के अध्यक्ष मनोज नैयर तथा नागराज पुनर्वास केंद्र कसाकड़ा चंबा की अध्यापिका शीतल ठाकुर ने बुधवार को ग्राम पंचायत चकलू में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम के पहले चरण में मनोज नैयर ने युवाओं तथा महिला मंडल की औरतों को सुरक्षित दादा-दादी नाना-नानी अभियान, जल जागरण, स्वच्छ एवं हरित ग्राम अभियान, पोषण पखवाड़ा, न्यू एजुकेशन पालिसी, बेस्ट यूथ क्लब अवार्ड, फिट इंडिया, आत्मनिर्भर भारत सहित अन्य विशेष को प्रमुखता के साथ लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में शीतल ठाकुर ने लोगों को नशा मुक्त अभियान के बारे में विस्तार से बताया तथा। कोरोना महामारी के खिलाफ  भी जानकारी दी।

इस बीमारी से बचने के लिए हमें स्वयं ही आगे आना होगा, तथा समय-समय पर हाथ धोने के अलावा मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत चकलू के प्रधान जगदीश चंद, उपप्रधानन भारत भूषण, बीडीसी सदस्य अशोक कुमार, पंचायत सचिव रामेश्वरी राणा, ग्रामसेवक रविंद्रा, वार्ड मेंबर जीवनलता, बीना कुमारी, पुष्पा कुमारी, समुंद्री देवी, आशा देवी, अनिता कुमारी, राजेश कुमार व अतुल आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App