25 लाख रुपए से बनेगा चनी पुल

By: कार्यालय संवाददाता, भरमौर Oct 25th, 2020 12:24 am

भरमौर-उपतहसील होली की ग्राम पंचायत होली के गुशाल गांव में कृषि उपज मंडी समिति चंबा की ओर से शनिवार को एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विधायक जियालाल कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक कपूर ने कहा कि अंदरला गांव के सड़क की दशा को सुधारा जाएगा। चनी पुल के लिए 25 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसका जल्द ही कार्य आरंभ किया जा रहा है। सुटकर से बनूण रोड को भी जल्द पक्का किया जाएगा। विधायक ने भूईं माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को जल्द प्राक्कलन तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने महिला मंडल बनूण, सुटकर, गुशाल, झडोता, मंझारन व अंदरला ग्राम के महिला मंडल के लिए बीस  -बीस हजार की धनराशि देने की भी घोषणा की। कार्यम में विधायक ने भवन संनिर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पात्र श्रमिकों को सौ सोलर लैंप, इंडक्शन चूल्हे तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 38 एलपीजी चूल्हे व सिलेंडर भी वितरित कर किए गए। कृषि उपज मंडी समिति चंबा के सचिव दीक्षित विधायक कपूर का कार्यम में स्वागत करते हुए कहा कि जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय कृषि बाजार के द्धारा सरकारी मंडियों में उत्पाद का उचित मूल्य दिलवाना ही मुख्य उद्मेश्य है।

उन्होंने बताया कि जिला में सेब के ग्रेडिंग, पैकिंग भवन का 35 लाख की धनराशि का प्रस्तावित प्राक्कलन द्गदेश सरकार को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। कृषि उपज मंडी समिति चंबा के सदस्य रवि जुल्कान ने विधायक द्धारा होली क्षेत्र के लिए करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद, पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता चमन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत होली की प्रधान बंदना डलैल, ग्राम पंचायत सांह के प्रधान अशोक सांख्यान, मंगत राम शर्मा, न्याग्रां उपप्रधान अशोक ठाकुर, राजेश कुमार, श्याम शर्मा, सोनू तलैल, राजेंद्र ठाकुर, सुभाष कपूर, विचित्र कुमार, टेक चंद व सोशल मीडिया संयोजक अमित शर्मा समेत ग्रामीण मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App