कोरोना… एक और महिला की मौत, 56 पहुंचा आंकड़ा

By: स्टाफ रिपोर्टर-शिमला Oct 19th, 2020 12:30 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला-शिमला जिला में कोविड संक्रमित महिला की मौत हो गई है। महिला को गंभीर हालत में कोविड अस्पताल डीडीयू लाया गया था, यहां पर महिला को वेटिलेंटर पर भी रखा गया था। डाक्टरों ने भी महिला को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। जिला में कोविड से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 56 हो गया है। शिमला में लगातार तेजी से मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। गौरतलब है कि 54 साल की गुम्मा की रहने वाली महिला को 17 अक्तूबर की शाम को डीडीयू अस्पताल लाया गया था। महिला काफी गंभीर हालत में थी। महिला की सांसे भी काफी तेज चल रही थी। डाक्टरों ने जब महिला का आक्सीजन लेवल कम पाया, तो उसे उसी समय वेंटिलेटर पर रख दिया। यहां पर महिला को उपचार दिया जाने लगा। डाक्टरों की ओर से महिला को बचाने के लिए भी काफी कोशिशे की गई, लेकिन महिला ने उपचार के दौरान देर रात को दम तोड़ दिया। महिला के शव को प्रोटोकोल के अनुसार परिवार वालों को दे दिया गया। शिमला में कोविड से ये 56वीं मौत थी। प्रदेश में शिमला दूसरे स्थान पर है, जहां पर अभी तक सबसे ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। जिला में बढ़ रहा कोविड से मौतों का ग्राफ लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके अलावा जिला में कोरोना संक्रमण के मामले भी लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना 30 से ज्यादा मामले ही शिमला में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा केस शिमला शहर में ही आते हैं। शहर में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला में संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 पहुंचने वाली है। एक्टिव मरीज भी इस समय 400 से ऊपर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App