गुरुग्राम की टीम ने जांचीं केंद्रीय विद्यालय भंजाल की साइट

By: निजी संवाददाता। मुबारिकपुर Oct 29th, 2020 12:21 am

सहायक आयुक्त ओमवीर सिंह ने किया टीम के साथ निरीक्षण

मुबारिकपुर-केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग गुरुग्राम के सहायक आयुक्त ओमवीर सिंह ने निरीक्षण दल सहित केंद्रीय विद्यालय भंजाल के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इस विद्यालय को खोलने के लिए अस्थाई भवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल में उपलब्ध करवाया जाएगा।

विद्यालय भवन के लिए छह एकड़ भूमि केंद्रीय विद्यालय संगठन को दी जा रही है। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा गांव में सहायक आयुक्त ओमवीर सिंह व टीम का स्वागत किया गया। सहायक आयुक्त ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित भूमि व अस्थाई भवन विद्यालय के लिए उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली भेज दी जाएगी। इस अवसर पर निरीक्षण दल के सदस्य कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम युद्धवीर सिंह, केंद्रीय विद्यालय सलोह के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, एसडीएम गगरेट विनय मोदी, तहसीलदार घनारी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, एसडीओ विद्युत बोर्ड, भूतपूर्व सैनिक रछपाल सिंह, कै. युद्धवीर सिंह, रमेश चंद्र, खेम चंद, आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App