Panchayat report card: हमीरपुर की बारीं पंचायत में यूं बही विकास की बयार, कुछ ऐसे छुए नए मुकाम

By: निजी संवाददाता, टौणीदेवी Oct 25th, 2020 4:00 pm

प्रोफाइल
ग्राम पंचायत…….. बारीं
ब्लॉक………. टौणी देवी
आबादी 2375
वोटर 1423
वार्ड पांच

निजी संवाददाता, टौणीदेवी
बीते पांच साल में हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत बारीं ने विकास कार्यों पर अढ़ाई लाख रुपए की राशि खर्च की है। पंचायत की आबादी 2375 हैं, जबकि मतदाता 1423 हैं। पंचायत के पांच वार्ड हैं तथा पांच सालों में इन सभी वार्डों में विकास की ब्यार बही है। इसका उदाहरण विकास कार्यों पर खर्च की गई करोड़ा रुपए की राशि है। एक करोड से अधिक की लागत से चाहड़ गांव में बहुद्देशीय सामुदायिक भवन का कार्य आरंभ हो चुका है।

प्ंचायत ने संासद विधायक निधि व 14वां वितायोग तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से रास्ते, 25 जल भंडारण टैंक, 32 खातरियां , चार कुएं, छह वर्पाशालिकाएं, छह गउशालाएं, छह मकान, पांच शौचालय, 77 सोलर लाईटें, तीन सड़कें, माहडे गांव, नर्सरी व चाहड गांव के अलावा 267 परिवारों को मनरेगा के तहत भूमि सुधार व अन्य सुविधाएं प्रदान की। बारीं के नौण में 15 लाख की लागत से बंाध बनाया जा रहा है, जिससे सिंचाई व मछलीपालन के अलावा पर्यटन की संभावनाएं विकसित होंगी।

सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी के खेल मैदान 25 लाख ुरुपए से विस्तारीकरण किया जा रहा है। लोगों के बैठने के लिए जगह जगह 20 बैंच लगाए गए हैं। 30लाख की लागत से पचंवटी का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें पार्क, हटस,स्वीमिंग पूल, हर्बल गार्डन, चिल्ड्रन पार्क जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। वर्तमान में पंचायत प्रधान पद की कमान बबीता चौहान ने संभाल रखी है। इससे पहले वह वर्ष 1995 से 2000 तक प्रधान रहीं हैं।
———
बारीं के ग्रामीण प्रितम चंद का कहना है कि पंाच साल में पंचायत ने विकास की गंगा बहाई है। हालांकि सड़क का मसला जरूर है, लेकिन लोगों द्वारा जमीन न दिए जाने से समस्या उत्पन्न हो रही है। कुल मिलाकर पांच साल में पंचायत ने बेहतर काम किया है।
—–
माहड़े गांव के सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पंचायत ने सोलर लाइटें लगाकर हरेक गली मोहल्ले में रोशन पहुंचा दी है। रात के समय लोगों को अब यहां दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं बैठने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बैंच लगवाए हैं। मनरेगा के तहत भी लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है।
——-
माहड़े के ग्रामीण भूमिराज का कहना है कि पंचायत ने बारीं में लाखों रुपए से बांध का निर्माण करवाया है। इसके साथ ही कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जल भंडारण टैंका का निर्माण मनरेगा के माध्यम से करवाया है। वहीं बेसहारा घूम रहे पशुधन के लिए गोशालाएं बनाई गई हैं।
———–

पंचायत की जनता के सहयोग से यथासंभव विकास करवाया गया है। लोगों का बेहतर सहयोग रहा, इसके लिए पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करती हूं। अभी भी कई विकास कार्य चल रहे हैं तथा कई पाइपलाइन में है, जिन्हें अमलीजामा पहनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बबीता चौहान, प्रधान
ग्राम पंचायत बारीं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App