हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले, कृषि कानून किसानों के हित में, कांग्रेस कर रही है राजनीति

By: एजेंसियां - सिरसा Oct 5th, 2020 12:06 am

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस कृषि कानूनों पर भोले-भाले किसानों को गुमराह कर रही है और दावा किया कि लेकिन प्रदेश का किसान जागरूक हैं और कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं है। यहां अपने आवास पर पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में श्री चौटाला ने कि किसानों को भलीभांति पता है कि उनके हित किनके हाथों में सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों के हित में अनेक एतिहासिक निर्णय लिए हैं और किसानों की आय दौगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

श्री चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक किसानों को खुशहाल बनाने तथा उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल किसानों के हित में क्रांतिकारी निर्णय लिए बल्कि अब तक का रिकार्ड मुआवजा राशि किसानों को दी गई है।

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज से शुरू हुए पंजाब व हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे को लेकर आरोप लगाया कि श्री गांधी को कृषि शब्द के पहले अक्षर ‘क‘ के बारे में भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी को तीन कृषि कानूनों के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App